तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, गांव में मातम
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबाखुर्द गांव स्थित अकेलवा तालाब में रविवार को नहाने के दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंबाखुर्द गांव निवासी स्व रतन भुईयां के 80 वर्षीय पुत्र सहबीर भुईयां के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी मिलने पर शव देखने के लिये अकेलवा तालाब में आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
परिजनों के अनुसार सहबीर भुईयां रविवार की सुबह करीब 11 बजे घर से अकेलवा तलाब में नहाने के लिये निकले थे। इसी दौरान नदी में नहाने के लिये पहुंचे कुछ बच्चों ने उन्हें पानी में डूबते हुये देखा। बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्ध की तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे की खोजबीन के पश्चात दोपहर लगभग डेढ़ बजे नदी से सहबीर भुईयां का शव बरामद किया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंचे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0