विधायक अनंत ने साढ़े 51 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ व नाली का किया शिलान्यास

Aug 30, 2026 - 20:41
विधायक अनंत ने साढ़े 51 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ व नाली का किया शिलान्यास

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता

बंशीधर न्यूज

खरौंधी : बाजार मुख्य पथ से डोमनी नदी स्थित फुलवारी टोला तक साढ़े 51 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पीसीसी पथ व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को किया गया। शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया।शिलान्यास के मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से सड़क एवं नाली निर्माण की मांग थी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुये सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई, जिसे अब धरातल पर उतारने के लिये शिलान्यास किया गया है। विधायक ने कहा कि सड़क एवं नाली का निर्माण पूरा होने के बाद फुलवारी टोला सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

 उन्होंने कहा कि जल्द ही कई अन्य योजनाओं को भी धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा। विधायक श्री देव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां जल, जंगल और जमीन पर निर्भर रहने वाले लोगों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की योजनाएं बंद नहीं हों, इसके लिये सरकार संघर्ष कर रही है। विधायक ने कहा कि आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर झारखंड के अधिकार एवं अस्तित्व की लड़ाई में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डोमनी बराज निर्माण, सड़क, पुल-पुलिया एवं डिग्री कॉलेज के निर्माण सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्होंने सदन में लगातार आवाज उठाई गई है।

पावर प्लांट के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि उन्होंने इसके लिये काफी प्रयास किया था, लेकिन पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही के प्रयास से पावर प्लांट की योजना रद्द हो गई। यदि सभी का सहयोग मिलता तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट की स्थापना के लिये उनका प्रयास अब भी जारी है। जिला परिषद सदस्य सह केंद्रीय सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा कि विधायक अंनत प्रताप देव के प्रयास से आज नाली के साथ पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयास से ही खरौंधी अस्पताल में दो एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना सुनिश्चित हुई है, जिससे गरीबों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल रही है। अब अस्पताल में स्नैक भेक्सिन के साथ साथ दवा भी मिला रहा है जिससे गरीबो को काफी राहत मिला है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये लगातार प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर ने की। जबकि संचालन विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी ने किया। उस मौके पर ताहिर अंसारी, हिफाजत अंसारी, विनोद यादव, संगीत देवी, अशोक ठाकुर, दीनानाथ बैठा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0