चोरी के बिजली तार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बंशीधर न्यूज
उंटारी रोड : थाने की पुलिस ने इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पल्सर बाईक से भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कमलेश चौधरी थाने के लहर बंजारी गांव के रहने वाला बताया जा रहा है। उसके निशानदेही पर ट्रांसफार्मर में लगाने वाला कॉयल जब्त किया गया है।
पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस एक मामले के अनुसंधान में निकली थी। उसी दौरान पुलिस को देखकर पल्सर बाईक से भागने का प्रयास कर रहे लहर बंजारी के कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर ट्रांसफार्मर कॉयल जब्त किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार कमलेश चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले का अनुसंधान जारी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतोष गिरी, एएसआई मुन्नालाल जामदा व पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0