थाना प्रभारी ने विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बंशीधर न्यूज
कांडी: कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक एवं यूनियन बैंक में सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और आपातकालीन अलार्म समेत कई अन्य सुरक्षा मानकों की जानकारी ली गई।
थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक परिसर की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0