पत्रकार की भतीजी झारखंड हाईकोर्ट में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में हुई चयनित
बंशीधर न्यूज
कांडी: प्रखंड अंतर्गत राणाडीह पंचायत के भंडरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कामेश्वर सिंह की नातिन सह संजय कुमार सिंह के पुत्री एवं खबर मंत्र के पत्रकार अनुप कुमार सिंह के 27 वर्षीय भतीजी स्वर्णिम सिंह ने हाईकोर्ट झारखंड में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित हुई है। गुरुवार को स्वर्णिम सिंह उर्फ छोटी की अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित होने की खबर से उनके परिवार में खुशी है।
इस संबंध में पत्रकार अनुप सिंह ने बताया कि स्वर्णिम सिंह की कहानी संघर्ष और मेहनत की है। उन्होंने रांची में रहकर उच्च शिक्षा के साथ-साथ सभी शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उनकी जिज्ञासा और संघर्ष ने उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिये संघर्ष किया और आखिरकार झारखंड हाईकोर्ट में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं।इस तरह से गांव और प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
वहीं स्वर्णिम सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता संजय कुमार सिंह और माता नीलम देवी एवं घर के सभी सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने हमेशा प्रोत्साहित किया और हमारे सपनों को पूरा करने में मदद की। पिता संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी बच्चों की शिक्षा व्यर्थ नहीं जाती है और अच्छे रास्ते को चुनते हुये उच्च शिक्षा ग्रहण करना यह सभी बच्चों का कर्तव्य बनता है।
एक कामयाबी जरूर मिलता है। स्वर्णिम सिंह उर्फ छोटी ने जो मुकाम हासिल की, जिससे कई अधूरा सपना आज पुरा हो चुका है। वहीं इस कामयाबी पर बाबा कामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, रामजस सिंह, प्रवेश सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह, अजीत सिंह, अनूप सिंह, मुकेश, अमित, दादी रुक्मणी कुंवर, धनराज देवी, मंजू देवी, चाची अनीता देवी, रूबी देवी, राजकुमारी देवी सहित अन्य कई रिश्तेदारों एवं घर के अन्य सदस्यों ने आशीर्वाद दिया और खुशी जाहिर की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0