सेवा संकल्प अभियान कारवां का गढ़वा में होगा भव्य स्वागत : विधायक
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को भव्य बनाने के लिये भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थली वडनगर से शुरू होकर उनके कर्मस्थली वाराणसी तक जाने वाली सेवा संकल्प अभियान कारवां का गढ़वा में भव्य स्वागत किया जायेगा।
भाजपा इस अवसर को जनभागीदारी के साथ मनायेगी। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने आवास पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सफल नेतृत्व के 25 वर्ष पूरा होना देश के लिये महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर से होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से युवाओं का कारवां निकलेगा, जो गढ़वा होते हुये प्रधानमंत्री की कर्मस्थली वाराणसी पहुंचेगा। गढ़वा में कार्यकर्ता और आम लोग यात्रा का स्वागत करेंगे। विधायक ने कहा कि अभियान के दौरान हर घर में दीप जलाने का कार्यक्रम होगा। बूथ स्तर से लेकर कार्यकर्ताओं के घरों तक दीप जलाकर इसे उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।
वहीं आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर महिलाओं और माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे महीने सुशासन और सेवा पखवाड़ा के तहत गांव-गांव कार्यक्रम होंगे।
कार्यकर्ता लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुये विकास और बदलाव से अवगत कराएंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पूर्व सांसद घुरन राम, जितेंद्र चंद्रवंशी, धनंजय गौड़, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0