मुखिया ने 30 जरूरतमंदों के बीच बांटा खाद्य सामग्री का वितरण
पंचायत के विकास के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्राथमिकता : फिरदौस अंसारी
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत कधवन पंचायत के मुखिया व श्री बंशीधर नगर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष फिरदौस अंसारी ने पंचायत के 30 गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम पंचायत के संत पोल इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।
उस मौके पर मुखिया फिरदौस अंसारी ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। मुखिया ने कहा कि पंचायत के विकास के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है।
उधर खाद्य सामग्री मिलने पर लाभुकों ने मुखिया फिरदौस आलम के प्रति आभार जताया। उस मौके पर विद्यालय निदेशक अरविंद कुमार पटेल, प्रिंसिपल प्रीति पटेल, अहमद अंसारी, चंगेज अंसारी, पुष्कर गुप्ता, फिरोज अंसारी, सुमन साह, रामजी भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0