श्री बंशीधर नगर के युवक की चेन्नई में हुई मौत, मातम

Mar 3, 2026 - 14:13
श्री बंशीधर नगर के युवक की चेन्नई में हुई मौत, मातम

चार दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम गांव के गगरियाघाट टोला निवासी प्रसाद भुईयां के 30 वर्षीय सुपुत्र राजेश भुईयां की मौत चेन्नई में मकान में काम करने के दौरान नौ मंजिला मकान से गिरने के कारण हो गई। घटना के चार दिनों के बाद उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।

शव देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं होली की खुशी गम में तब्दील हो गया। परिजनों के चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने मृतक के घर पहुंच कर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0