नींव की खुदाई के दौरान जमीन से निकला तिजोरी

Sep 12, 2026 - 18:42
नींव की खुदाई के दौरान जमीन से निकला तिजोरी

बंशीधर न्यूज

रमना : रमना बाजार स्थित प्राचीन शिवालय के समीप शुक्रवार को एक आवासीय भवन की नींव की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से एक पुरानी, जंग लगी लोहे की तिजोरी बरामद हुई। भूगर्भ से तिजोरी निकलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ऐतिहासिक स्थल के समीप से प्राचीन वस्तु मिलने की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए रमना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिजोरी को अपने कब्जे में ले लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूमि पर जेसीबी से खुदाई के दौरान मशीन का बकेट किसी भारी लोहे की वस्तु से टकराया।

मिट्टी हटाने पर यह पुरानी तिजोरी दिखाई दी, जिसका कुछ हिस्सा जेसीबी के झटके से क्षतिग्रस्त भी हुआ है। शिवालय के समीप मिलने के कारण स्थानीय बुद्धिजीवियों के बीच इसके ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व (ट्रेजर ट्रोव एक्ट) को लेकर चर्चाएं तेज हैं।फिलहाल तिजोरी में क्या है, यह रहस्य बना हुआ है।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तिजोरी को कस्टडी में लेकर विधिक जांच की जा रही है। वहीं अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय ने कहा कि तिजोरी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जिसे जल्द ही दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में नियमानुसार खोला जाएगा, जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0