सोन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

Mar 5, 2026 - 20:10
सोन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

बंशीधर न्यूज

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में सोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव दादरा पानी टंकी के सामने से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा और पोखराही गांव के बीच गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान संजय भुइंया (30) के रूप में की गई है। वह गर्मी से राहत पाने के लिए सोन नदी में नहाने गया था।

 इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके पर अंचल अधिकारी पंकज कुमार भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अंचल अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सभी आवश्यक सरकारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह राशि परिजनों को दी जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0