बीआईटी सिंदरी ने बरडीहा के बीडीओ प्रवीण सिंह को किया आमंत्रित
नवप्रवेशी बीटेक छात्रों के इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में लेंगे हिस्सा
बंशीधर न्यूज
बरडीहा : राज्य के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान बीआईटी सिंदरी धनबाद ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह बरडीहा के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह को नवप्रवेशी बीटेक छात्रों के इंडक्शन प्रोग्राम में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है।
संस्थान के निदेशक प्रो डॉ पंकज राय की ओर से बीडीओ को भेजे गये आमंत्रण पत्र के अनुसार श्री सिंह छह सितंबर को संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन देंगे। जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराने, आत्मविश्वास बढ़ाने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के उद्देश्य से उन्हें आमंत्रित किया गया है।
प्रशासनिक सेवा में जमीनी स्तर पर कार्य करने के उनके अनुभव से विद्यार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। बरडीहा बीडीओ के रूप में करीब दो माह के कार्यकाल में श्री सिंह ने अपनी संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णयों से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान के लिये उन्होंने धरातल पर पहल की है।
इसका असर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अब अपनी समस्याएं लेकर सीधे कार्यालय पहुंच रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी ग्रामीण उनसे मिलकर अपनी समस्याएं साझा करते हैं। उनकी कार्यशैली की चर्चा एक कुशल प्रशासक और जनसेवक के रूप में हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0