बीडीओ ने संदिग्ध खाद्यान्न से लदा ट्रक पकड़ा, जांच टीम का किया गठन
तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने का दिया निर्देश
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर में राशन की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। बीडीओ रौशन कुमार ने गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुये शुक्रवार की रात्रि नगर ऊंटारी में संदिग्ध खाद्यान्न से लदे एक ट्रक को जब्त कर थाने को सुपुर्द कर दिया है। बीडीओ श्री कुमार ने जांच का जिम्मा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और सहायक गोदाम प्रबंधक को सौंपा है।
उन्होंने जांच अधिकारियों को मामले की जांच कर तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि एक ट्रक पर अवैध रूप से खाद्यान्न की कालाबाजारी के उद्देश्य से खाद्यान्न लदे होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुये उक्त ट्रक को जब्त कर नगर ऊंटारी थाने में सुरक्षित रखा गया है।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक को पत्र लिखकर ट्रक पर लदे खाद्यान्न की जांच करने के लिये प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों जांच अधिकारियों को यह जांच करने के लिये कहा गया है कि ट्रक में लदा खाद्यान्न पीडीएस के लाभुकों के लिये निर्धारित खाद्यान्न है या नहीं।
साथ ही तीन दिनों के भीतर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। उधर प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0