राधा अष्टमी के मौके पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारे का हुआ आयोजन
श्री बंशीधर कन्हैया जन सेवा संस्थान की ओर से किया गया धार्मिक अनुष्ठान
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर कन्हैया जन सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को राधा अष्टमी के मौके पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री बंशीधर कन्हैया जन सेवा संस्थान के संरक्षक कन्हैया चौबे ने अपने पोते माधव के सतईसा के उपलक्ष्य में किया।
उत्सव की शुरुआत विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराधावंशीधर युगल सरकार की विशेष पूजा अर्चना तथा आरती के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों और संस्थान के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से श्री बंशीधर जी की पूजा की, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री कृष्णा और राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रेणुकूट से आई प्रसिद्ध भजन गायक उदय मिश्र और उनकी टीम द्वारा मनमोहक हरि कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरि कीर्तन के दौरान भक्ति का माहौल इतना जीवंत हो उठा कि उपस्थित भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर में पारंपरिक दधीकादो उत्सव मनाया गया, जो भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाता है।
महा भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। संस्थान के सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी चन्द्रशेखर तिवारी, आचार्य सत्यनारायण मिश्र, श्रीकांत मिश्र, विधायक अनंत प्रताप देव, डीसी पशुपतिनाथ मिश्र, एसपी आशुतोष शेखर, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, डॉ यासीन अंसारी, डॉ शशिकांत शुक्ला, कामेश्वर प्रसाद, विनय चौबे, रंजन चौबे, प्रमोद चौबे, अलखनाथ पांडेय, शिवधारी राम, रघुराज पांडेय, लक्ष्मण राम, शैलेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, कुमार कनिष्क, शिवकुमार पांडेय, प्रमोद सिंह, अवध बिहारी गुप्ता, इंद्रमणि जायसवाल, मंटू पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, सुजीत लाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0