चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की काटकर की हत्या, गांव में सनसनी

Aug 6, 2026 - 09:53
चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की काटकर की हत्या, गांव में सनसनी

देर रात की घटना से इलाके में दहशत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा, मामले की जांच शुरू

बंशीधर न्यूज

उंटारी रोड : क्षेत्र के लकड़ही टोला में बुधवार की देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चाचा प्रभु रजवार ने अपने सगे भतीजे चनका रजवार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जबकि मृतक के घर के बाहर सड़क पर खून के धब्बे देर रात हुई वारदात की भयावहता बयां कर रहे हैं।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या किन कारणों से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0