युवती का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

Jun 30, 2026 - 17:48
युवती का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो जंगल से एक युवती का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया गया है।

हालांकि युवती की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

मौके पर महुवा शराब, चना और नशीला रॉकेट पड़ा हुआ था। संभावना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई और उसे जला दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में महिला का जला हुआ शव देखा।

शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन जले रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। तेजाब से शव जलाए जाने की आशंका जताई गई है। शव निवस्त्र मिला है। थाना प्रभारी लाल जी ने मंगलवार को बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0