दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद

Sep 15, 2026 - 17:42
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद

बंशीधर न्यूज

रमना: बहियार खुर्द मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से शराब तस्करी के बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एनएच-39 पर रविवार अहले सुबह हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो (BR05PA 6347) की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस-इंजन नंबर में भारी अंतर मिला, जिससे स्पष्ट है कि तस्करी के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल हो रहा था। संदेह होने पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार व एस आई जयप्रकाश गुप्ता ने वाहन की गहनता सें तलाशी ली, तो सीटों के नीचे विशेष रूप से मॉडिफाइड चेंबर (गुप्त तहखाना) मिला।

इस तहखाने से उत्तर प्रदेश के नोट फॉर सेल का लोगो चिपका हुआ मिला। सोनभद्र निर्मित 180 एमएल के तीन ऑरेंज फ्लावर पाउच कुल 810 फ्रूटी शराब के पैकेट बरामद किए गए। जप्त 145.8 लीटर शराब की अनुमानित कीमत ₹1,05,300 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से चालक रोहित कुमार (25 वर्ष, कानो विशुनपुर, समस्तीपुर) को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी पलामू में कंटेनर गाड़ी में 155 पेटी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।

पूछताछ में रोहित ने कुबूल किया कि यह शराब ओबरा के अविनाश जायसवाल द्वारा लोड कराई गई थी, जिसे हाजीपुर के आलू सिंह के पास खपाना था। इस सिंडिकेट में समस्तीपुर बिहार का मोनू कुमार भी रोहित का सहयोगी है। पुलिस अब वाहन मालिक की पहचान करने के साथ-साथ इस अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0