झामुमो के वरिष्ठ नेता राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

Mar 7, 2026 - 17:52
झामुमो के वरिष्ठ नेता राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है : ताहिर अंसारी

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : झामुमो के वरिष्ठ नेता राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। वहीं राहत हुसैन ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।

उस मौके पर पप्पू खान, राकिब अनवर, शमीम खान, अयूब अंसारी, हैसियत अंसारी, फिरोज अंसारी, मुन्ना खान, शोएब आलम, तुफैल खान, सारिक खान, सलीम अंसारी, डॉ रिजवान अहमद, शौकत अंसारी, साबिद अंसारी, मकबूल अहमद, महफूज, गुलाम, इद्रीश अंसारी, असलम, नेहाल, सगीर, खालिद, नौशाद, अफरोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0