सिद्धो-कान्हू जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया नमन
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी द्वारा संथाल विद्रोह के महानायक एवं अमर शहीद सिद्धो मुर्मू व कान्हू मुर्मू की जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने संथाल विद्रोह की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ जो संगठित संघर्ष किया, वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है। मौके पर जिला सचिव शरीफ अंसारी ने कहा कि सिद्धो-कान्हू का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने और अपनी संस्कृति, परंपरा तथा अधिकारों की रक्षा के लिये सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान शहीदों के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। यह प्रयास कहीं न कहीं इन महान शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि करो या मरो और अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो जैसे नारों ने आज भी झारखंडवासियों के मन में जोश और आत्मसम्मान की भावना को जीवित रखा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू के बताये मार्ग पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिये निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, चंदन पासवान, बड़ू गुप्ता, अजय ठाकुर, प्रियम सिंह, अंकित पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, जफर खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0