पलामू में 13 थाना और एक ओपी प्रभारी का तबादला

May 16, 2026 - 18:29
पलामू में 13 थाना और एक ओपी प्रभारी का तबादला

बंशीधर न्यूज

पलामूृ; एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया है। एसपी ने 13 थाना प्रभारी और एक ओपी प्रभारी का तबादला किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। छत्तरपुर थाना की कमान अब सौरव चौबे को सौंपी गई है।

चैनपुर थाना में लालजी को नया प्रभारी बनाया गया है। पाटन थाना में अनिल विद्यार्थी, पांकी थाना में दीपक सिंह और पिपरा थाना में प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। नौडीहा बाजार थाना में नीरज कुमार तथा सदर थाना में अफजल अंसारी को पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा देवरी ओपी में राजू गुप्ता, हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान, सतबरवा थाना में प्रदीप कुमार और नवगढा में सुशील उरांव को नई जिम्मेदारी मिली है। महिला सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है।

छत्तरपुर महिला थाना में रुपा बाखला, टाउन महिला थाना में पार्वती कुमारी और हुसैनाबाद महिला थाना में मुन्नी कुमारी को थाना प्रभारी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0