रसोई गैस की कालाबाजारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी : प्रमुख

Mar 31, 2026 - 18:55
रसोई गैस की कालाबाजारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी : प्रमुख

कुट्मु इंडेन एजेंसी के ग्राहक उंटारी इंडेन से करायें रिफिलिंग

बंशीधर न्यूज

पांडू : प्रमुख नीतू सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पांडू के कुटमु गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई के बाद वहां के ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। प्रमुख ने पांडू के ग्राहकों को उंटारी इंडेन एजेंसी से रिफिलिंग कराने की अपील की है।

कहा कि उनसे कई ग्राहकों ने शिकायत किया है कि कुटमू इंडेन गैस एजेंसी से उन्होंने वर्षों पूर्व उज्जवला योजना अंतर्गत गैस के लिये आवेदन किया था। परंतु उन्हें न ही सिलेंडर चुल्हा मिला न हीं कनेक्शन का बुक। लेकिन खाता में सब्सिडी का पैसा आ रहा है।

उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही है। प्रमुख ने इस पूरे मामले की जांच के लिये जल्द हीं इंडेन के उच्चाधिकारी एवं एसडीएम मेदिनीनगर से मिलने की बातें कही है ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0