पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अतहर अली के परिजनों से मिलकर जताया शोक
बंशीधर न्यूज
मेराल: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को मेराल पहुंचकर झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अतहर अली के पिता खलील अंसारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। गौरतलब है कि विगत दिनों खलील अंसारी का इंतकाल हो गया था।
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अतहर अली के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख असहनीय होता है। ऐसे कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखना जरूरी है।
पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर झामुमो नेता तनवीर आलम, चंदन जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, विनोद प्रसाद, नवीन जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, रेयाज अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0