पलामू मेें 35 लाख का 216 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 31, 2026 - 18:14
पलामू मेें 35 लाख का 216 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बंशीधर न्यूज

पलामू: पुलिस ने 35 लाख रूपये का डोडा बरामद किया है। 25 अलग अलग बोरों में भरकर 216 किलो डोडा एक एसयूवी कार (यूपी32जेवी7373) से ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मनातू थाना गेट के पास सोमवार रात वाहन जांच के क्रम में कार को रोककर तलाशी ली गयी और डोडा बरामद किया गया।

इस सिलसिले में उतर प्रदेश और गढवा के एक-एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। डोडा चतरा के प्रतापपुर से खरीदकर उतर प्रदेश के रॉबटर्सगंज ले जाया जा रहा था। इस संबंध में मंगलवार को एसपी रीष्मा रमेशन ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। एसपी ने कहा कि डोडा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और मनातू में थाना के सामने सोमवार रात्रि 12.30 बजे वाहन जांच की गयी।

इस क्रम में एक भूरे रंग की महिन्द्रा एसयूबी 500 को रोका गया और तलाशी ली गयी तो कार से 25 बोरा डोडा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में उतर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना के फराकपुर-फरीदपुर का निवासी संजीव शर्मा (36) और गढवा के कांडी के निजामुद्दीन राइन (44) शामिल हैं। निजामुद्दीन पहले भी तरहसी और पांकी थाना से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0