श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का लिया गया संकल्प

Jul 5, 2026 - 18:34
श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का लिया गया संकल्प

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति झारखंड प्रदेश की संयुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति झारखंड प्रदेश की संयुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां पीएम श्री हाईस्कूल चितविश्राम में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन योगाभ्यास से हुआ। इसके बाद हाईस्कूल से श्री बंशीधर मंदिर तक भव्य योग एवं जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली मुख्य बाजार से होते हुये मंदिर परिसर पहुंची, जहां सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा बंशीधर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर प्रदेश में योग, स्वदेशी, स्वास्थ्य जागरूकता तथा संगठन विस्तार का संकल्प लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रत्येक पंचायत एवं गांव तक योग पहुंचाने, अधिक से अधिक योग शिक्षक तैयार करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं स्वदेशी के प्रति जनजागरण अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

घण्टों चली बैठक का समापन प्रदेश में योग, स्वदेशी एवं राष्ट्र निर्माण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक गांव और पंचायत में संगठन को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति, गढ़वा के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला ने की। जबकि स्वागत भाषण भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने किया।

बैठक में ये थे मौजूद बैठक में पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी रासबिहारी तिवारी, हाईस्कूल के प्रधानाचार्य द्वारिकानाथ पांडेय, शिक्षक कमलेश पांडेय, संगठन मंत्री प्रदीप केसरी, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार चौबे, मंदीप प्रसाद, विकास चौबे, ऋषि ठाकुर, शशि चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश केसरी, शिव कुमार साह, योग विस्तारक सुशील केसरी, सुरेंद्र केसरी, योगेंद्र सोनी, अरविंद कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी संतोष पाण्डेय, विवेक पांडेय, जय प्रकाश केशरी, टूना बाबा, आदित्य कुमार ठाकुर, राजीव कुमार सोनी, अभिषेक कुमार, अर्जुन चौधरी, मनोज चौधरी सहित झारखंड के सभी जिलों के जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गढ़वा जिला कार्यकारिणी, सभी प्रखंडों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0