जेटेट नियमावली में भोजपुरी, मगही व अंगिका शामिल करने की मांग
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : पलामू जिला वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति ने शुक्रवार को परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेटेट नियमावली 2026 में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पासवान ने की। संदीप पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा नई जेटेट नियमावली में इन भाषाओं को शामिल नहीं किये जाने से पलामू क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे यहां के युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड में अब तक अनुसूचित जाति आयोग का गठन नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द आयोग गठन और जेटेट नियमावली में संशोधन की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0