अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर परिषद विश्रामपुर में हुआ भव्य योगाभ्यास
योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार : जयपाल सिंह
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद के तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आचार्य अविनन्द्रानंद अवधूत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान योग का अभ्यास कराया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है।
नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव होता है। सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में स्वीकार की जा रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आत्मिक शांति और मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है।
सभी लोगों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिये। कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास किया। सभी ने निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिये नियमित योग करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0