मेदिनीनगर नगर निगम के निर्विरोध उपमहापौर चुने गए मनोज सिंह

Mar 14, 2026 - 18:04
मेदिनीनगर नगर निगम के निर्विरोध उपमहापौर चुने गए मनोज सिंह

बंशीधर न्यूज

पलामू: मेदिनीनगर नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शनिवार को उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गयी, जिसमें उपमहापौर पद पर मनोज सिंह के अलावा कोई अन्य पार्षद ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की। ऐसे में उनका निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। वार्ड नम्बर 5 की पार्षद नीरा देवी प्रस्तावक बनीं, जबकि वार्ड 12 के पार्षद अनूप कुमार सिंह समर्थक रहे।

उल्लेखनीय है कि मनोज सिंह वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध पार्षद भी चुने गए थे। इसके साथ ही उनके डिप्टी मेयर बनने की अटकलें तेज हो गई थीं। डिप्टी मेयर पद के लिए पलामू समाहरणालय परिसर में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्धारित समय तक मनोज सिंह के अलावा किसी ने इस पद पर नामांकन देकर अपनी दावेदारी पेश नहीं की।

ऐसे में निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने मनोज सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। डिप्टी मेयर पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह और मेयर अरुणा शंकर पदाधिकारियों के साथ नगर निगम कार्यालय गए, जहां उनका कर्मियों ने गर्मजोशी के साथ गुलदस्ता देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में एक खुली जीप में सवार होकर मनोज सिंह ने शहर का भ्रमण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0