चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में दूसरा आरोपित उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
बंशीधर न्यूज
पलामू: जिले के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के झांसी से हुई है। आरोपित गिरफ्तारी के डर से पिछले दो महीने से वहां छुप कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया और गुरुवार को पलामू लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस हत्याकांड में अब तीन आरोपितों की गिरफ्तारी शेष रह गई है। पुलिस इसके लिए कई स्तरों पर छापामारी कर रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विनीत तिवारी और दिलीप तिवारी जमीन के कारोबार करते थे। दोनों में कुछ मामले को लेकर विवाद था।
25 अप्रैल 2026 को दिलीप के भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने प्रशांत तिवारी, रोशन तिवारी और राकेश तिवारी के साथ मिलकर विनीत तिवारी को कार से अगवा किया था और मारपीट करने के बाद गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से बरामद किया गया था।
इस संबंध में दिलीप तिवारी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की खिलाफ छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली कि प्रशांत तिवारी उत्तर प्रदेश के झांसी में छुप कर रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर वहां भेजी गई और कई दिनों तक नजर रखने के बाद प्रशांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
प्रशांत ने विनीत तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और कई जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0