20 लाख की लागत से विष्णु मंदिर छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण

Aug 9, 2026 - 19:02
20 लाख की लागत से विष्णु मंदिर छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण

बंशीधर न्यूज

विसुनपुरा: पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर परिसर में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छठ घाट सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास रविवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि वर्ष 2009 में जब वे विधायक थे तब विशुनपुरा को विकास के नक्शे पर लाने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि उस समय विशुनपुरा को उपेक्षित क्षेत्र के रूप में देखा जाता था लेकिन उन्होंने इसे झारखंड में अलग पहचान दिलाने के लिए लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि विशुनपुरा को रमना, नगर उंटारी और मझिआंव से पक्की सड़कों के माध्यम से जोड़कर आवागमन और विकास को नई दिशा देने का कार्य किया गया।

विधायक ने कहा कि राजनीति में लोग अक्सर वोट लेने की राजनीति करते हैं. लेकिन वे क्षेत्र की जनता को अपने परिवार का हिस्सा मानकर दिल जीतने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग और जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि घटवरिया घाट के चौड़ीकरण और मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द कराया जाएगा।

इसके अलावा हरिजन टोला की करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जो भी जरूरी विकास कार्य हैं. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. बिजली और मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं विधायक ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर आर्थिक सहायता देने का काम किया गया।

 कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, गोपाल राम, भरदुल चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, अजय यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0