एसडीओ एसडीपीओ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की बैठक
स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ हर्सोल्लास से मनाने का निर्णय
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : एसडीओ प्रभाकर मिर्धा एवं एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मानने को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सभी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों एवं शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ हर्सोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। वहीं सभी हेडमास्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में विभागीय निर्देशो के अनुरूप प्रातः 7 बजे तक प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के दिन मार्च पास्ट, देश भक्ति व प्रगति गान, राष्ट्रगान, वंदे मातरम, देश भक्ति गीत एवं मैदानी कार्यक्रम किया जायेगा।
मार्च पास्ट में शामिल सभी विद्यालय 13 अगस्त को अनुमंडल मैदान में सुबह 11 बजे से उपस्थित होकर अभ्यास करेंगे। बीईईओ 13 एवं 15 अगस्त को प्रात: 10 बजे अनुमंडल मैदान में मार्च पास्ट का अभ्यास एवं मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के सभी खेल शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।
भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को 11 बजे पूर्वाहन में तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन 13 अगस्त को 11 बजे पूर्वाहन में यह दोनों कार्यक्रम प्लस टू हाईस्कूल में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता को चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में वर्ग 11 एवं उससे उपर, ग्रुप बी में वर्ग 9 से 10, ग्रुप सी में वर्ग 6 से 8 और ग्रुप डी में वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
सभी प्रतियोगिता सहित मुख्य समारोह में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के लिये निर्णायक मंडल का भी चयन किया गया है। मैदानी व्यवस्था में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत के नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार को दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में विधि व्यवस्था संधारण के लिये सीआई सुरेंद्र कुमार व जेई जितेंद्र कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्य समारोह में चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करने के लिये अनुमंडल अस्पताल के डीएस को करनी है।
झंडोत्तोलन का समय निर्धारित स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के लिये समय निर्धारित किया गया। जिसमें एसडीओ के आवासीय कार्यालय में सुबह 8 बजे, एसडीपीओ के आवासीय कार्यालय में 8:10, अनुमंडल कार्यालय में 8:15, एसडीपीओ कार्यालय में 8:30, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में 8:35, प्रखंड कार्यालय में 8:45, अनुमंडल अस्पताल में 8:50, नगर ऊंटारी थाना में 9:05, नगर पंचायत कार्यालय में 9:30, उपकारा में 10 बजे, अनुमंडल मैदान में 11 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा।
बैठक में ये थे मौजूद बैठक में बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, नपं अध्यक्ष साधना देवी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान, शहरी विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता, डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी, अधिवक्ता दिनेश शुक्ला, अशोक सेठ, वार्ड पार्षद ओमप्रकाश चौबे, शिक्षक देवशंकर प्रसाद, कमलेश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0