लगातार हो रही बारिश को देखते हुये पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में

Sep 2, 2026 - 20:28
लगातार हो रही बारिश को देखते हुये पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में

एसडीपीओ ने केतार एवं खरौंधी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

सोन नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित खतरे के प्रति लोगों को किया जागरूक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में लगातार हो रही बारिश को देखते हुये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड में है। सोन नदी से सटे क्षेत्रों में सोन नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुये एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को केतार एवं खरौंधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के किनारे स्थित विभिन्न संवेदनशील एवं नदी के नजदीक वाले स्थानों का भ्रमणकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को सोन नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया। एसडीपीओ ने लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, जलधारा में प्रवेश नहीं करने तथा बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोकने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उस मौके पर दोनों थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0