नकली पिस्टल के साथ अपराधी खुस्तर अंसारी ने किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार
एक देशी पिस्टल व मैगजीन में लोड दो जिंदा गोली बरामद
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : धुरकी थाना क्षेत्र में गतदिनों पशु लोड वाहन को छुड़ाने के दौरान पिस्टल लहराने वाले अपराधी खुस्तर अंसारी ने पुलिस दबिश के कारण एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह के समक्ष नकली पिस्टल के साथ आत्मसर्पण कर दिया है। धुरकी पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर नकली पिस्टल के साथ एक देशी पिस्टल और मैगजीन में लोड दो जिंदा गोली बरामद किया है। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी।
वे सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गत 2 फरवरी को धुरकी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के द्वारा हथियार के बल पर पशु लोड वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। इस दौरान तस्करों के द्वारा हथियार भी लहराया गया था। जिसके बाद धुरकी थाना में धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी खुस्तर अंसारी, फैजुल्लाह अंसारी दोनो भाई, एखलाक अंसारी एवं सहमत अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि धुरकी थाना प्रभारी जर्नादन राउत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की दबिश होने पर खुस्तर अंसारी मेरे कार्यालय में एक प्लास्टिक के पिस्टल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार खुस्तर अंसारी से पूछताछ के दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल और दो जिंदा गोली लोड मैगजीन बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार खुस्तर अंसारी के विरुद्ध गढ़वा एवं रामगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, एमएमडीआर एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, श्री बंशीधर नगर के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, धुरकी के थाना प्रभारी जर्नादन राउत, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कांत अकेला, शेखर कुमार सिंह, जुबैर अहमद, एमन कांडुला मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0