सीजर बताकर ट्रक रुकवाया, चालक से मारपीट कर 5 हजार लूटे
ट्रक मालिक ने थाना में दिया आवेदन
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर में ट्रक का किस्त फेल होने एवं सीजर बताकर चालक से मारपीट कर रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भवनाथपुर मोड़ के निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर हुई। मामले को लेकर शनिवार को ट्रक मालिक ने नगर ऊंटारी थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना के संबंध में ट्रक चालक मेराल थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कुमार रवि ने बताया कि वह कांडी से सीमेंट लेकर गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान चार बाईक पर सवार करीब आठ से दस युवकों ने ट्रक का पीछा किया। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास युवकों ने ट्रक को रोक लिया।
चालक के अनुसार युवकों ने ट्रक की किस्त फेल होने की बात कही और खुद को गाड़ी सीजर बताया। इसके बाद ट्रक को जब्त करने की बात कहते हुये चालक को नीचे उतारा गया। नीचे उतरते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान चालक के पास रखे 5 हजार 250 रुपये भी छीन लिये गये।
घटना के बाद चालक ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इससे उत्तेजित युवकों ने उसके साथ मारपीट की। चालक ने शोर मचाया तभी वहां से सभी युवक फरार गये। ट्रक मालिक खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव निवासी ललित कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।
इस संबंध में थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में ट्रक मालिक ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0