श्री रामलला मंदिर में विराजेंगे गणपति, 14 को होगी प्राण प्रतिष्ठा
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भगवान श्री राम के बाल स्वरूप दर्शन के लिये प्रसिद्ध श्री रामलला मंदिर में अब भगवान श्री गणेश जी भी दर्शन और आशीर्वाद देंगे। मंदिर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शनिवार को जल यात्रा के साथ भगवान श्री गणेश की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बनारस से पधारे विद्वान आचार्य गोविंद मिश्रा (80 घाट) के साथ शास्त्री गौरव दुबे, पंडित शंकर दुबे और ऋषभ उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू कर दिया है। यजमान के रूप में मंदिर समिति के सह सचिव सत्यनारायण दुबे और उनकी अर्धांगिनी रेखा देवी ईश्वर की आराधना में लीन हैं। दो दिनों तक अनवरत पूजा आराधना के बाद भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में गणेश चतुर्दशी के दिन एक बजे दोपहर तक सम्पन्न होगा।
उसके बाद हवन यज्ञ होगा और शाम 3 बजे से महाप्रसाद वितरण सह महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा। विदित हो कि यह धार्मिक और महती पुण्य कार्य स्वर्गीय सरयू सिंह की स्मृति में उनके पुत्रों सर्व श्री सुदर्शन सिंह (मंदिर समिति के उपाध्यक्ष), सुरेंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह जी के सौजन्य से सम्पन्न हो रहा है। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान का शुभारंभ जल यात्रा सह कलश यात्रा से हुआ।
इसकी जानकारी देते हुये मंदिर समिति के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को शाम तीन बजे भगवान श्री गणेश नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान वे मां गढ़देवी मंदिर भी जाएंगे। शहर के मुख्य मार्गों सहित कई मुहल्लों में भ्रमण के बाद पुनः श्री रामलला मंदिर पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह से शाम तक प्राण प्रतिष्ठा की विशेष पूजा चलेगी। शाम पांच बजे आरती के बाद प्रतिदिन प्रसाद का वितरण किया जायेगा। मौके पर सुदर्शन सिंह, वीणा सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, इंदु सिंह, सरस्वती कुंवर, सत्यनारायण दुबे, रेखा देवी, श्यामा पांडेय, बैजनाथ तिवारी, ललित पांडेय, रघु चौधरी, अनिल पांडेय, मनोज पटनायक, विकेश सिंह, छोटू सिंह, किशोर सिंह, बिटु, रिंकू सिंह, अविनाश सिंह, रूबी सिंह, मिहिर कुमार सिंह, वैष्णवी, अधर्व सिंह, सुशीला कुंवर सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0