राष्ट्रीय लोक अदालत में 325 मामलों का हुआ निपटारा, 22 लाख 27 हजार 628 रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ व्यवहार न्यायालय के एडीजे वन संजय कुमार सिंह, एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम अरविन्द कच्छप, सिविल जज सीनियर डिवीजन थ्री राजश्री अपर्णा कुजुर, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
लोक अदालत में 325 मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें 22 लाख 27 हजार 628 रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई। जानकारी के मुताबिक लोक अदालत में 4 बेंच बनाया गया था। पहले बेंच पर एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी, दुसरे बेंच पर एसीजेएम अरविन्द कच्छप, तीसरे बेंच पर सिविल जज सीनियर डिवीजन थ्री राजश्री अपर्णा कुजूर तथा चौथे बेंच पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट थें।
एडीजे वन संजय कुमार सिंह ने कहा कि छोटे मामले जो आपसी सहमति से दोनों पक्षों के आपसी भाईचारा से केसों का निष्पादन किया जाता है। लोक अदालत में छोटे मामले में अधिवक्ता की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसमें स्वयं अपनी बातों को रख सकते हैं। इसमें अधिवक्ताओं का सहयोग भी रहता है।उन्होंने कहा कि नल से पानी लेने, बच्चों को लेकर एक दुसरे झगड़े, वन विभाग, एक्साईज तथा बिजली विभाग के मामले सभी सुलहनीय है।
उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित वन विभाग, एक्साइज जैसे मामले में शुल्क निर्धारित रहती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराएं, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस तरह से केसों से छुटकारा पा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का संचालन व समापन सिविल जज सीनियर डिवीजन थ्री राजश्री अपर्णा कुजूर ने किया।
मौके पर व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्तागण, सभी विभागों के अधिकारीगण, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, पीएलभी, व्यवहार न्यायालय के कर्मी राकेश चौधरी, फैजान अंसारी तथा कई लोग अपने मामलों का निपटारा कराने के लिये ग्रामीण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0