बिलासपुर पंचायत में मनरेगा योजना में लुट की मची खुली छूट
डोभा में डोभा, डोभा के बगल में डोभा का निर्माण कर लाखों रुपये का बंदरबाट किये जाने का मामला उजागर
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर के बिलासपुर पंचायत में मनरेगा योजना में लुट की खुली छूट मची हुई है। यहां योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों एवं कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुये डोभा में डोभा, डोभा के बगल में डोभा का निर्माण कर लाखों रुपये का बंदरबाट किये जाने का मामला सामने आया है।
बिलासपुर पंचायत के ग्रामीण भगवान विश्वकर्मा ने एसडीओ को ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर मनरेगा की योजनाओं की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं सरकारी राशि के बंदरबाट होने से बचाने का अनुरोध किया है। एसडीओ को दिये आवेदन के अनुसार पंचायत में कई स्थानों पर पुराने डोभा के मेड़ की छिलाई कर उसे नया डोभा दिखाने तथा डोभा के ठीक बगल में दूसरा डोभा बनाकर सरकारी राशि की निकासी किये जाने का आरोप है।
ग्रामीणों का दावा है कि इस तरह नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपये की सरकारी राशि की निकासी की गई है।
अबुआ आवास में भी अनियमितता का आरोप
भगवान विश्वकर्मा ने आवेदन में अबुआ आवास योजना को लेकर भी सवाल उठाये हैं। उनका आरोप है कि जरूरतमंद गरीब और बेघर लोगों को प्राथमिकता देने के बजाय पक्का मकान रखने वाले लोगों को भी आवास योजना का लाभ दिया गया है। जबकि योजना के वास्तविक लाभुकों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। वैसे लोग किसी तरह झुग्गी झोपड़ी में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं।
बिना पौधे लगाये आम बागवानी की राशि निकालने का आरोप
वहीं आम बागवानी योजना में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर पौधे लगाये बिना ही योजना की राशि की निकासी कर ली गई। ग्रामीणों ने एसडीओ से पूरे मामले की स्थलीय जांच और अभिलेखों की जांच कराने, दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सरकारी राशि की रिकवरी कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0