नागपुरी गीतों से जागरूकता फैलाने वाले सीओ मारवाड़ी साहु सम्मानित

Aug 9, 2026 - 19:26
नागपुरी गीतों से जागरूकता फैलाने वाले सीओ मारवाड़ी साहु सम्मानित

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलाये जा रहे राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने वाले पांकी के सीओ मारवाड़ी साहु को सम्मानित किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के आयोजक एवं कई निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान पलामू पहुंचे और सीओ मारवाड़ी साहु को अंगवस्त्र एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर शौकत खान ने कहा कि सीओ मारवाड़ी साहु ने अपने मधुर नागपुरी गीतों के माध्यम से एसआईआर के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया है।

उनके जागरूकता गीतों को लोगों ने काफी पसंद किया और अभियान को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी। सीओ मारवाड़ी साहु ने कहा कि गढ़वा-पलामू में नागपुरी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या कम होने के बावजूद उन्हें उनके गीतों के माध्यम से लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा वाले शौकत खान से मिलकर और राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानित होकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शौकत खान ने सीओ को गरीबों का अनोखा बैंक मैगजीन भी भेंट की। मौके पर कपड़ा बैंक के संचालक साजिद खान सहित कई अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0