हाईस्कूल टाटीदीरी में साइकिल देने के नाम पर बच्चों से 50-50 रुपये अवैध वसूली किये जाने का मामला उजागर

Jul 20, 2026 - 17:19
हाईस्कूल टाटीदीरी में साइकिल देने के नाम पर बच्चों से 50-50 रुपये अवैध वसूली किये जाने का मामला उजागर

बीडीओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार, बच्चों से वसूले गये पैसे को कराया वापस

विनोद पटेल

धुरकी : प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय टाटीदीरी के छात्र-छात्राओं से साइकिल देने के नाम पर 50-50 रुपये अवैध वसूली किये जाने का मामला उजागर हुआ है।वसूली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ही की गई है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के 80 छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को प्रखंड कार्यालय में साइकिल वितरण किया जा रहा था।

तभी वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि साइकिल देने के नाम पर हमलोगों से 50-50 रुपये की अवैध वसूली की गई है। वसूली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ही की गई है। उधर इसकी भनक लगते ही बीडीओ अनुरंजन झा ने तत्काल उक्त स्कूल के शिक्षक प्रमोद राम एवं पंकज कुमार को बुलाकर मामले की जानकारी ली।

 साथ ही उन्होंने प्रभारी कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमार से भी विस्तृत जानकारी ली। मामला सही पाये जाने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुये शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल बच्चों से वसूले गये पैसे को वापस कराया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जांचोंपरांत दोषियों पर कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। उधर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पैसा वापस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुये बीडीओ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0