प्रमुख नीतू सिंह ने पांडू के विकास के मुद्दों को लेकर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से की मुलाकात
बंशीधर न्यूज
पांडू : प्रखंड की प्रमुख नीतू सिंह ने सूबे के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के क्रम में प्रमुख ने एक मांगपत्र सौंपते हुये पांडू प्रखंड में पिछले दो वर्षों से रिक्त बीडीओ व सीओ के पद पर स्थायी पदस्थापना की मांग की।
उन्होंने कहा कि स्थायी बीडीओ व सीओ के अभाव में प्रखंड क्षेत्र के आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कार्यों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभार में प्रखंड व अंचल कार्यालय चल रहा है। जिससे कोई भी कार्य समयानुसार संपादित नहीं हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रमुख ने मनरेगा काउंसिल की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने योजनाओं के प्रभावी निष्पादन के लिये प्रमुख को चेकर (द्वितीय हस्ताक्षरकर्ता) नामित किये जाने के निर्णय पर मंत्री का आभार जताते हुये जिलों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। मंत्री ने प्रमुख द्वारा उठाये गये दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुये शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0