विश्रामपुर में गौवंश तस्करी का हुआ भंडाफोड़
पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुये अवैध गौवंश तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बोलेरो पिकअप (जेएच 03ए डब्ल्यू 9020) से तस्करी के लिये जा रहे सात गौवंशीय पशु (बैल) बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार छह मार्च की रात नावाडीह कला देवी धाम के पीछे इटको रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त पिकअप को पकड़ा।
जांच में वाहन पर क्रूरता पूर्वक लदे सात बैल पाये गये। जिनके संबंध में चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। गिरफ्तार चालक की पहचान पिन्टु शर्मा (26), निवासी सोनार खाप, थाना कुटुम्बा, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि वाहन सहित पशुओं को जब्त कर विश्रामपुर थाना में मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वाहन मालिक मो इमरान हुसैन एवं मुमताज अंसारी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, सअनि अखिलेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0