पीएम श्री हाईस्कूल चितविश्राम में मनाया गया सांस्कृतिक उत्सव दिवस
बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति जागृति बढ़ाने के लिये ऐसे आयोजन जरूरी : बीआरपी
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : पीएम श्री हाईस्कूल चितविश्राम में भव्य सांस्कृतिक उत्सव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरपी श्रीकांत चौबे ने सांस्कृतिक दिवस के समापन समारोह पर उपस्थित माता-पिता एवं बच्चों को संबोधित करते हुये कहा की विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों का चंहुमुखी विकास होता है।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक बधाई के पात्र हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति जागृति बढ़ती है। सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय आपका है इसे अंगीकार करें। उन्होंने माता पिता से अपील करते हुये कहा कि बच्चों को प्रतिदिन ससमय गणवेश में विद्यालय भेजें, निश्चित तौर पर बच्चों में गुणात्मक विकास होगा।
प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने कहा की हमारे शिक्षक बच्चों के विकास के लिये कठिन परिश्रम करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। कार्यक्रम को चित्तविश्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मृदुला द्विवेदी ने भी संबोधित किया। बालक वर्ग में समग्र चैंपियन रूपेश कुमार को वर्ग 9 में पुरष्कृत किया गया। बालिका वर्ग में समग्र चैंपियन पुरस्कार चांदनी कुमारी वर्ग-7 को दिया गया।
वार्षिक प्रतिभावान छात्र के रूप में परवेज आलम वर्ग 9 को दिया गया। संस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्ग-एक की छात्राएं आयुषी कुमारी, मिस्ठी कुमारी व खुशी कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय कुमार, शिक्षक किशोर कुणाल, उमेश कुमार, शिक्षिका प्रियंका पांडेय, रंजिता कुमारी, श्वेता कुमारी तथा बड़ी संख्या में माता पिता सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0