सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बंशीधर न्यूज
धुरकी : थाना क्षेत्र के बरसोती गांव के समीप हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार भंडार गांव निवासी विजय लोहरा और कृष्णा कोरवा एक साथ धुरकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये।
हादसे में विजय लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्णा कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अवैध उत्खनन कर रहे वाहनो को भी ग्रामीणो ने पकड़कर बीच सड़क पर टायर से हवा निकाल दिया। इसके बाद आनन-फानन मे सभी वाहन घटनास्थल से फरार हो गये।
ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि बालू माफियाओं के साथ कथित मिलीभगत के कारण रात में अवैध रूप से बालू लदे वाहनों का परिचालन कराया जाता है, जिससे आय दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण यह हादसा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुये साफ कहा कि जब तक एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी जनार्दन राउत व झामुमो नेता ताहीर अंसारी, दीपक प्रताप देव घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणो को समझा-बुझाकर तत्काल जाम को हटाया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया था। इधर शव के अंत्यपरीक्षण के बाद गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणो ने भंडार बाजार में शव के साथ सड़क जाम करते हुये अनशन पर बैठ गये।
आक्रोशित ग्रामीणो का कहना था की पुलिस द्वारा हमलोगों को यह बताया गया की घटना को अंजाम देने वाला वाहन चिन्हित कर लिया गया है और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग के लिये चार लाख नकद रूपये दिये जाएंगे।
जबकी यह घटना दो वाहनों के बीच मे हुई है और दोनों वाहनों को चिन्हित कर लिया गया है। इधर समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर शव को रखकर अनशन पर बैठे थे। स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0