अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू आरके पब्लिक स्कूल की विजयी शुरुआत, ज्ञान निकेतन को 2-0 से हराया

Jul 18, 2026 - 20:50
अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू आरके पब्लिक स्कूल की विजयी शुरुआत, ज्ञान निकेतन को 2-0 से हराया

खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिये प्रशासन आपके साथ : डीसी

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीएसई अनुराग मिंज, प्रतियोगिता अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय और सचिव मदन प्रसाद केशरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रॉफी का अनावरण किया।

उद्घाटन मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। पहले हाफ में माही कुमार ने हिमांशु सिंह के पास पर गोल किया। जबकि दूसरे हाफ में नमन ने पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन के लिये माही कुमार को प्लेयर ऑफ द डे चुना गया। उन्हें जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सम्मानित किया। मौके पर डीसी श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत ऐतिहासिक कदम है।

 इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा में फुटबॉल सहित अन्य खेलों की अपार संभावनाएं हैं और प्रशासन खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिये हरसंभव सहयोग करेगा। जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुये नियमित अभ्यास के लिये मैदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

डीएसई अनुराग मिंज ने टीम भावना के साथ खेलने पर बल देते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि फुटबॉल शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। जबकि सचिव मदन प्रसाद केशरी ने इसे युवाओं के लिये बेहतर करियर और फिटनेस का माध्यम बताया।

मौके पर जिला समन्वयक सह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, संजय सोनी, मुजीबउद्दीन खान, कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, संजय सिंह, पूर्व खिलाड़ी सह उपाध्यक्ष जीनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, सह सचिव आनंद यादव, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, मनोज पाठक, राहुल साहू, अजीत सिन्हा, कुश कुमार, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0