मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में तेजी 7.43 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की लगातार समीक्षा कर अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दे रहे हैं।
एसआईआर अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब तक जिले में 7,43,061 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। जबकि 7,42,886 प्रपत्रों का बीएलओ स्तर पर सत्यापन भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा 175 प्रपत्रों का ऑनलाईन सबमिशन किया गया है, जिनका बीएलओ स्तर पर सत्यापन लंबित है।
विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं। यहां गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब तक 3,61,888 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,61,763 प्रपत्रों का सत्यापन और 125 प्रपत्रों का ऑनलाईन सबमिशन किया गया है। वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता हैं।
इस क्षेत्र में भी गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। यहां 3,81,173 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,81,123 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 50 प्रपत्रों का ऑनलाईन सबमिशन पूरा हुआ है। अभियान के तहत विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान और मामलों के निष्पादन का कार्य भी जारी है।
जिले में अब तक एएसडीडीएफ के 5,717, डीएसई के 17,066 तथा अनकाउंटेबल फॉर्म्स इलेक्टर्स के 1,10,529 मामलों की पहचान की गई है। इन मामलों का निष्पादन निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एसआईआर अभियान की सभी प्रक्रियाओं को 29 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा।
डीसी श्री मिश्रा ने जिले के मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही तरीके से भरकर जमा करें और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0