न्यूनतम 18 हजार मानदेय नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन : गायत्री देवी
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर जल सहिया संघर्ष समिति के बैनर तले डीसी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंची सैकड़ों जल सहियाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुये जल सहिया कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि जल सहियाओं से पूरे महीने कार्य लेने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जो आर्थिक शोषण के समान है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय लागू नहीं करती है तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा।
साथ ही अगले महीने रांची में मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव भी किया जायेगा। संघ के प्रदेश संरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि पूरे राज्य की जल सहियाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिये संघर्ष करना होगा। वहीं जिला संरक्षक एवं भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है।
जबकि दूसरी ओर जल सहियाओं से अल्प मानदेय पर काम लेकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई जल सहियाएं मंईयां सम्मान योजना के लाभ से भी वंचित हैं, जिसे सरकार को तत्काल सुनिश्चित करना चाहिये। धरना के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीसी को सौंपा गया।
मौके पर प्रदेश महासचिव रेशमा प्रवीण, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, अनीता देवी, अर्पणा देवी, कविता देवी, रिंकी देवी, कविता पांडेय, प्रतिमा देवी, बबिता देवी, किरण देवी, सविता देवी, चिंता देवी सहित सैकड़ों जल सहियाएं उपस्थित थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0