बाईक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत
बंशीधर न्यूज
भवनाथपुर : थाना क्षेत्र में हुये भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये।
मृतकों की पहचान सिंघीताली निवासी आर्यन चौबे (पिता बुचुन चौबे), धंगरडीहा मकरी निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह (पिता छतरी सिंह) तथा टंडवा निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है। रोहित सिंह, छतरी सिंह के साले के पुत्र बताये गये हैं। तीनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दोनों बाईक तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थी।
शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन एवं एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0