पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ज्योति कुमारी ने बढ़ाया मेराल का मान

Jul 18, 2026 - 18:34
पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ज्योति कुमारी ने बढ़ाया मेराल का मान

बंशीधर न्यूज

मेराल: प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी की पोती एवं निर्मल चौधरी की पुत्री ज्योति कुमारी ने चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ज्योति ने परीक्षा में 374 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। ज्योति के पिता निर्मल चौधरी टाटा कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। ज्योति की इस सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0