कुटी काटने में फंसकर मजदूर के कटे दोनों हाथ, अधिक खून बहने से मौत

May 28, 2026 - 18:26
कुटी काटने में फंसकर मजदूर के कटे दोनों हाथ, अधिक खून बहने से मौत

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा में कुटी काटने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव के 50 वर्षीय दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बटसारा गांव के एक खलिहान में ट्रैक्टर में लगी कुटी मशीन से पुआल काटा जा रहा था।

दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उसका हाथ अंदर मशीन में चला गया, जिससे दोनों हाथ कट गये और अधिक खून बह जाने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

 घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0