पलामू में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 94 से 98 प्रतिशत घरों तक पहुंचे गणना प्रपत्र
बंशीधर न्यूज
पलामू: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पलामू जिले में गणना प्रपत्र का वितरण तेजी से जारी है। अधिकांश प्रखंडों में 94 से 98 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जिससे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मंगलवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डालटनगंज 98.09 प्रतिशत के साथ गणना प्रपत्र वितरण में जिले में प्रथम स्थान पर है।
इसके बाद छतरपुर 96.01 प्रतिशत, बिश्रामपुर 95.69 प्रतिशत, पांकी 94.80 प्रतिशत और हुसैनाबाद प्रखंड 94.73 प्रतिशत के साथ अभियान में अच्छी प्रगति दर्ज कर रहे हैं। वहीं, गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की बात करें तो बिश्रामपुर 57.78 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। पांकी में 46.11 प्रतिशत, छतरपुर में 40.91 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 38.04 प्रतिशत तथा हुसैनाबाद में 35.46 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा हुआ है।
इससे स्पष्ट है कि प्रपत्रों के वितरण के बाद उन्हें ऑनलाइन प्रणाली में अपलोड करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, हालांकि कुछ प्रखंडों में इसमें और गति लाने की आवश्यकता है। एसआईआर अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन कर मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र समय पर भरकर उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0