सदर एसडीएम ने बसना पंचायत सचिवालय में 11 सौ लोगों के बीच बांटा पौधा

Jul 11, 2026 - 18:01
सदर एसडीएम ने बसना पंचायत सचिवालय में 11 सौ लोगों के बीच बांटा पौधा

प्रकृति व पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण जरूरी : एसडीएम

एक दशक से अपने जन्मदिन पर पौधा बांटते आ रहे हैं टीटीई बीएम पांडेय

बंशीधर न्यूज

नावा बाजार : प्रखंड के बसना गांव स्थित पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार को सीआईटी बीएम पांडेय की ओर से पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा वितरण का शुभारंभ सदर एसडीएम संजय पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय, नावा बाजार बीडीओ रेणु बाला, थाना प्रभारी संजय कुमार यादव व पूर्व मूखिया सुरेश महतो ने संयुक्तरूप ग्रामीणों के बीच 1100 फलदार, ईमारती व औषधीय पौधा वितरित कर किया।

इसके पहले अतिथियों को पुष्प व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पौधा वितरण करते हुये एसडीएम ने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को इस अभियान में शामिल होकर पौधरोपण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिये सभी लोगों को सरकार की आह्वान पर पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पौधा लगाने और उसे बचाने की जरूरत है।

उन्होंने इस कार्य के लिये टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में अपनी दायित्वों के निर्वहन करने के बाद बचे समय में सामाजिक कार्य करना बेहद सराहनीय व प्रशसनीय कार्य है। उन्होंने ग्रामीणों को पौधा देते हुये उनसे उसे लगाकर बचाने की भी अपील की ताकि इस अभियान की सार्थकता सफल हो सके।

टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुये कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन के मौके पर पौधा वितरण कर लोगों में जागरूकता लाने का मुहिम शुरू किया है। उन्होंने अगले कार्यक्रम को और विस्तार से करने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से जहां प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा होगी। वहीं किसानों के लिये यह आय का भी बड़ा स्रोत साबित होगा।

उन्होंने कहा कि पलामू हमेशा सुखाड़ की चपेट में रहता है उससे निबटने के लिये इससे बड़ा हथियार और कुछ नहीं हो सकता। वहीं पौधे लगाने से लोगों की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आ जाता है। मौके पर सतीश पांडेय, थाना प्रभारी संजय कुमार, एएसआई राजकुमार सिंह, एएसआई प्रदुम्न पासवान, गोपाल पांडेय, वशिष्ठ मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0