सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थी चयनित
बिरला की छात्रा माही सिंह को मिला प्रथम स्थान
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित सातो विद्यार्थी आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को आईआईटी दिल्ली में आयोजित फाईनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयनित विद्यार्थियों में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के कक्षा 6 की छात्रा माही सिंह, शांति निवास हाईस्कूल गढ़वा के कक्षा 10 की छात्रा चंदा कुमारी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज के कक्षा 8 के छात्र दिव्यांशु प्रकाश, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के कक्षा 5 के छात्र अर्थवित कुमार सिंह, आरके पब्लिक स्कूल अधौरा के कक्षा 9 के छात्र वेद प्रकाश, डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के कक्षा 10 के छात्र अयान प्रजापति एवं छात्रा वैभवी प्रजापति के नाम शामिल हैं।
साथ ही 3 बच्चे वाईल्ड कार्ड एंट्री के लिये चयनित हुये हैं। बच्चों की सफलता पर स्कूल के शिक्षक एवं कर्मियों ने खुशी प्रकट करते हुये बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में स्कूल के निदेशक मनीष सिंह, सह निदेशक युवराज सिंह, अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, प्रिंसिपल रवीश प्रजापति, शिक्षिका भावना ओझा, गार्गी जायसवाल, प्राची पाठक, अलका तिवारी, नीतू सिंह, रीचा सिंह, मुस्कान सिंह, कोमल केशरी, मुकेश चंद्रा आदि के नाम शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0